दुखद: शटरिंग उतारते टूटी सेफ्टी बेल्ट की रस्सी! निर्माणाधीन पुल से गिरा कामगार, गई जान

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन जिले के कंडाघाट में पुल निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक घटना घटी है जहां कामगार की गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश कुमार निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

दुखद: शटरिंग उतारते टूटी सेफ्टी बेल्ट की रस्सी! निर्माणाधीन पुल से गिरा कामगार, गई जान
नागेश कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट में पुल निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इस दौरान जब वह अन्य कामगारों के साथ निर्माणाधीन पुल की शटरिंग उतार रहा था तो सुरक्षा के लिए पहनी गई सेफ्टी बेल्ट की रस्सी अचानक ही टूट गई।

इससे नागेश अनियंत्रित हो गया और सीधा ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण नागेश को गंभीर चोटे लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


उधर, एएसपी सोलन राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुल से गिरने के कारण कामगार की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



