in

शर्मनाक: देवभूमि में पंजाब के हुड़दंगियों की गुंडागर्दी! साइड न मिलने पर बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

TROWS

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक प्राइवेट वॉल्वो बस के स्टाफ पर थार सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। प्राइवेट वॉल्वो बस बीती रात यात्रियों को लेकर बीड़ से दिल्ली जा रही थी।

शर्मनाक: देवभूमि में पंजाब के हुड़दंगियों की गुंडागर्दी! साइड न मिलने पर बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

तभी बैरघट्टा के संकरे मार्ग से गुजरते वक्त पीछे से आ रही महिंद्रा थार में सवार कुछ युवकों ने ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। लेकिन रास्ता तंग होने के कारण बस ड्राइवर ने थार को तुरंत साइड नहीं दी।

जबरन बस में घुसे युवक
इसी मामूली बात पर थार सवार युवक इस कदर भड़क गए कि उन्होंने बस को ओवरटेक कर आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बस रुकते ही युवक गाड़ी से बाहर निकल आए और बस में जा घुसे। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद चंद सेकंड में खूनी संघर्ष में बदल गया।

Doon valley school

ड्राइवर और कंडक्टर पर किया हमला
आरोपियों ने अपने पास रखे चाकुओं से ड्राइवर और कंडक्टर के पेट और पीठ पर कई वार कर दिए, जिससे अंदर सवार यात्री घबरा गए। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव में दो यात्री भी चोटिल हुए हैं।

लोगों की मुस्तैदी से पकडे आरोपी युवक
इसके बाद यात्रियों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, मगर लोगों ने उन्हें यह मौका ही नहीं दिया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बहादुरी दिखाते हुए घेराबंदी की और पुलिस को सूचित किया गया।

JPERC 2025

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और कंडक्टर को आनन-फानन में थुरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

गाडी से रिवॉल्वर और चिट्टा बरामद
उधर, पंजाब के पठानकोट क्षेत्र के निवासी उक्त युवकों की थार से चाकू, एक रिवॉल्वर और भारी मात्रा में ‘चिट्टा’ बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपितों की पहचान की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Panchayat Election: हिमाचल में 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव! प्रधान बनने के बाद भी ऐसे छिन सकती है सत्ता

HP Panchayat Election: हिमाचल में 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ पाएंगे पंचायत चुनाव! प्रधान बनने के बाद भी ऐसे छिन सकती है सत्ता

Bank Requirement: बैंक में नौकरी का इंतज़ार खत्म! कई पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें सिलेक्शन प्रोसेस सहित सारी डिटेल

Bank Requirement: बैंक में नौकरी का इंतज़ार खत्म! कई पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें सिलेक्शन प्रोसेस सहित सारी डिटेल