Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सिरमौर का यह गांव आदर्श सौर गांव चयनित

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सिरमौर का यह गांव आदर्श सौर गांव चयनित

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें 61 लाख 5 हजार पांच सौ पच्चास रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए है जिससे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा है।

Doon valley school

उपायुक्त ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम को इस योजना के तहत सोलर पावर प्लांट संबधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रूपये की राशि मिलेगी। उन्होंने हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिला में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। जिसमें 14 पंचायतों में 01 करोड़ 26 लाख 88 हजार छः सौ चौंतीस रूपये से 55 ग्रिड क्नेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी है। इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: मलबे से दो और शव मिले! अभी भी चार लापता, शिमला में चार गाड़ियों को नुकसान

Himachal Weather: मलबे से दो और शव मिले! अभी भी चार लापता, शिमला में चार गाड़ियों को नुकसान

Himachal News Update: हिमाचल के राशन डिपुओं में महंगी मिलेगी दाले! बढ़े दाम, अब इतने रूपए हुई…

Himachal News Update: हिमाचल के राशन डिपुओं में महंगी मिलेगी दाले! बढ़े दाम, अब इतने रूपए हुई…