Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में कैंपस इंटरव्यू की हैट्रिक! 3 साल में 841 युवाओं को मिली नौकरी, प्रीतिका और सुमन का कंपनी में चयन

TROWS

Sirmour News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में सरकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में कैंपस इंटरव्यू की हैट्रिक! 3 साल में 841 युवाओं को मिली नौकरी, प्रीतिका और सुमन का कंपनी में चयन

प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन व कैंपस साक्षात्कार करवाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को उनकी योग्यता व दक्षता के आधार पर रोजगार प्राप्त हो रहा है।

Indian Public School

गत 3 वर्षों के दौरान जिला सिरमौर में 28 अलग-अलग कंपनियों ने रोजगार कार्यालयों /उप रोजगार कार्यालयों के माध्यम से 86 कैंपस साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किए और 841 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए है।

Doon valley school

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा 17 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 288 युवाओं, वर्ष 2024 के दौरान 31 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 302 तथा वर्ष 2025 के दौरान 38 कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर 251 युवाओं का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए है।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 के दौरान जिला सिरमौर के कफोटा में आयोजित हुए रोजगार मेले में एक साथ कई कंपनियों को बुलाया गया। इस रोजगार मेले में 47 कंपनियों ने भाग लिया तथा इस रोजगार मेला स्थल पर 399 युवाओं का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हाल ही में जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने आई प्रीतिका निवासी नाहन व शिलाई क्षेत्र की निवासी सुमन ने बताया कि उनका चयन स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल पंथाघाटी शिमला में हुआ है और सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही इस सुविधा के लिए वह प्रदेश सरकार का धन्यवाद करती है।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र सिंह ने बताया कि भविष्य में भी रोजगार कार्यालय के माध्यम से कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे ताकि जिला के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान

Sirmour News: फैक्ट्री में जोरदार धमाका! मची अफरा-तफरी, उबलते लोहे ने मजदूरों को किया लहूलुहान