Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News : सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जारी

TROWS

Sirmour News : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी।

Holi 2026 -2

Sirmour News : सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जारी

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राकलन तैयार किया गया जबकि नाहन मण्डल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत एक लाख इक्कीस हजार पेयजल कनेक्शन जारी किए गए जिनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें।

Doon valley school

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अधिक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में ‘जल अर्पण’ एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और ‘ग्राम जल संवाद’ के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: चिट्टा बेचने की फ़िराक में था तस्कर! तभी पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा

Paonta Sahib: चिट्टा बेचने की फ़िराक में था तस्कर! तभी पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा