in

HP Budget Session: 40 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पारित! सीएम बोले- 400 MBBS डॉक्टरों की भर्ती जल्द

TROWS

HP Budget Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 40,461.95 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश किया है।

HP Budget Session: 40 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पारित! सीएम बोले- 400 MBBS डॉक्टरों की भर्ती जल्द

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में अनुपूरक मांगें रखीं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2026 को सदन में पेश किया, जोकि ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

सीएम ने पिछले साल 17 मार्च 2025 को 58 हजार 514 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। चूँकि, अब अनुपूरक बजट इसमें जुड़ जाएगा, ऐसे में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार का बजट 98 हजार 975 करोड़ पर पहुंच गया है।

Doon valley school

400 MBBS डॉक्टरों की भर्ती जल्द: CM
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही 400 MBBS डॉक्टरों की भर्ती करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा और डॉक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 से अधिक पद भरने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 से अधिक पद भरने की घोषणा की। ये पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा द्वारा भरे जाएंगे, न कि वॉक-इन-इंटरव्यू से, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

JPERC 2025

पशुपालन विभाग के अंतर्गत होगी पशु मित्रों की भर्ती
एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि, पशु मित्रों की भर्ती पशुपालन विभाग के अंतर्गत होगी। इनकी सेवाएं ठेकेदार के अधीन नहीं रहेगी। पशु मित्रों को 5000 रुपए मानदेय मिलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Snowfall In Himachal: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी! यहां 7 इंच तक फ्रेश स्नोफॉल, मार्च में दिसंबर जैसा एहसास

Snowfall In Himachal: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी! यहां 7 इंच तक फ्रेश स्नोफॉल, मार्च में दिसंबर जैसा एहसास

Himachal News Alert: घर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची छात्रा! फिर क्लासरूम में उठा लिया खौफनाक कदम, मंजर देख सहम उठे छात्र

Himachal News Alert: घर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची छात्रा! फिर क्लासरूम में उठा लिया खौफनाक कदम, मंजर देख सहम उठे छात्र