Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें! 22 सितम्बर तक करें आवेदन

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अन्तर्गत नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है, जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं विभागीय वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से 22 सितम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने दी।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें! 22 सितम्बर तक करें आवेदन

विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव नागल सुकेती के वार्ड नं0-7, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भैला के ग्राम भैला के वार्ड नं0-5, ग्राम पंचायत पातलियों के ग्राम मालवा काटन, ग्राम पंचायत खोदरी माजरी के ग्राम गोज्जर तथा ग्राम पंचायत कलाथा बढाना के ग्राम कलाथा के वार्ड नं0-6, विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत कोटी उतरउ के ग्राम धार के वार्ड नं0-3, विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड़ के ग्राम गतलोग, ग्राम पंचायत ब्योंग टटवा के ग्राम ब्योंग टटवा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ, मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र-यदि हो, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, विधवा एकल नारी, बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि यदि आवेदक उसी स्थान का है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस संबंध में पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य का सांसद अथवा विधायक व स्थानीय निकायों में से किसी भी पद पर चुने हुए न होने संबंधी शपथ पत्र अपलोड करना भी अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर या दूरभाष नं0-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित! मुख्यमंत्री बोले- अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं केंद्र

Himachal Latest News: हिमाचल आपदा प्रभावित राज्य घोषित! मुख्यमंत्री बोले- अंधाधुंध निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं केंद्र

Sirmour News: भारी बारिश के चलते सिरमौर में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज! डीसी ने जारी किए आदेश

Sirmour News: भारी बारिश के चलते सिरमौर में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज! डीसी ने जारी किए आदेश