Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में सांख्यिकी अधिकारी ने दी जान! दो पेज का सुसाइड नोट बरामद, अधिकारियों-कर्मचारियों पर आरोप

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सांख्यिकी अधिकारी ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में सांख्यिकी अधिकारी ने दी जान! दो पेज का सुसाइड नोट बरामद, अधिकारियों-कर्मचारियों पर आरोप

बड़ी बात यह है कि अधिकारी द्वारा डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया गया है। प्रेम प्रकाश भगनाल (40) उपमंडल राजगढ़ के हाब्बन क्षेत्र के कोढ़ब बागना के रहने वाले थे जोकि जिला सांख्यिकी कार्यालय सोलन में तैनात थे।

Indian Public School

परिजनों के अनुसार प्रेम प्रकाश द्वारा छुट्टी ली गई थी और वह इन दिनों अपने घर आए हुए थे। घर पर भी वह लगातार मानसिक तनाव में चले हुए थे। इसी बीच वह घर से निकले और गांव के साथ लगते जंगल में चले गए, जिसकी किसी को भनक ही नहीं लगी।

Doon valley school

पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
यहां पर उन्होंने पेड़ से फंदा लगाया और उस पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी तरफ परिजनों को जब व्यक्ति घर पर कहीं नहीं दिखाई दिया तो उनकी तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान जंगल में जाकर देखा गया तो व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ था।

दो पेज का सुसाइड नोट बरामद
उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने व्यक्ति के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके साथ ही जब जांच की गई तो मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक कार्यशैली और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गलत तरीके से काम करने का दबाव
उधर, मृतक के पिता केदार सिंह और अन्य परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रकाश विभाग के बड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से बेहद परेशान थे, जोकि उन पर गलत तरीके से काम करने का दबाव बनाते थे। ऐसे में परिजनों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।

उधर, ASP योगेश रोल्टा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : डीसी की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियां! ज़हर-मुक्त खेती का दिया संदेश

Himachal News : डीसी की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियां! ज़हर-मुक्त खेती का दिया संदेश

Himachal News Alert: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव! शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Himachal News Alert: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव! शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप