in

Sirmaur News: बाल कटवाने निकला युवक 3 दिन बाद तालाब में मृत मिला, हादसा या साजिश?

TROWS

सिरमौर में एक युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाल कटवाने गया युवक तीन दिन बाद तालाब में मृत मिला। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान जय किशोर (29) पुत्र मुलकी राम, निवासी गांव धारा, रोहड़ू (जिला शिमला) के रूप में हुई है। वह पेशे से भेड़ पालक था और सिरमौर में अपने रेवड़ के साथ ठहरा हुआ था।

पुलिस के अनुसार 19 मार्च को जय किशोर अचानक लापता हो गया था। उसके साथी मोहन सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया गया कि शाम करीब 6 बजे वह मारकंडा पुल के पास बाल कटवाने गया था।

Doon valley school

रात करीब 10 बजे तक उसकी फोन पर बात हुई, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद युवक से संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। तीन दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।

JPERC 2025

आखिरकार 22 मार्च को मालोंवाला के पास एक तालाब में युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Written by Newsghat Desk

Himachal Crime News : चेकिंग में फंसी कार, तलाशी में मिला चिट्टा… 2 युवक गिरफ्तार

Himachal Crime News : चेकिंग में फंसी कार, तलाशी में मिला चिट्टा… 2 युवक गिरफ्तार

Himachal Crime: चम्बा के पति-पत्नी पंजाब में गिरफ्तार, बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा

Himachal Crime: चम्बा के पति-पत्नी पंजाब में गिरफ्तार, बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा