in

Himachal Crime News : चेकिंग में फंसी कार, तलाशी में मिला चिट्टा… 2 युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्वारघाट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त और वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान नालियां के पास एक कार पुलिस को संदिग्ध लगी।

पुलिस ने तुरंत कार (HP 12S-9908) को रुकवाया और तलाशी शुरू की। जांच के दौरान कार में सवार युवकों के पास से 1.81 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

बरामदगी होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सचिन ठाकुर और अरविंद के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सचिन ठाकुर जिला सोलन का निवासी है, जबकि अरविंद श्री नयनादेवी जी क्षेत्र से संबंध रखता है।

JPERC 2025

पुलिस ने बरामद नशे को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर सख्ती आगे भी बढ़ाई जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: सोमवार से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: सोमवार से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Sirmaur News: बाल कटवाने निकला युवक 3 दिन बाद तालाब में मृत मिला, हादसा या साजिश?

Sirmaur News: बाल कटवाने निकला युवक 3 दिन बाद तालाब में मृत मिला, हादसा या साजिश?