Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 23 ट्राले-टिप्पर अवैध खनन सामग्री सहित जब्त

TROWS

Paonta Sahib: सिरमौर पुलिस ने बीती रात अवैध खनन के खिलाफ कड़ा अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने 23 ट्राले और टिप्पर पकड़े हैं, जो बिना वैध परमिट के खनन सामग्री लेकर उत्तराखंड और हरियाणा की ओर जा रहे थे।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 23 ट्राले-टिप्पर अवैध खनन सामग्री सहित जब्त

यह कार्रवाई एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी के निर्देशों पर डीएसपी रमाकांत की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने की। देर रात पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान यह अवैध गतिविधि पकड़ी गई।

Indian Public School

डीएसपी रमाकांत ने बताया कि सभी वाहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत चालान काटे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद वाहनों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है।

Doon valley school

इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, कई बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ वाहन चालक बिना परमिट खनन सामग्री की ढुलाई कर रहे थे। अब ऐसे मामलों में तुरंत जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अवैध खनन से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा था और पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

एसपी निश्चित सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वैध दस्तावेजों के बिना किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: तेज रफ्तार कार और स्कूटी में टक्कर! वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Accident In Himachal: तेज रफ्तार कार और स्कूटी में टक्कर! वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Himachal Crime News: ज्वेलरी की दुकान से उड़ाई थी 12.5 ग्राम सोने की अंगूठी! पुलिस ने 48 घंटे में अरेस्ट किया चोर

Himachal Crime News: ज्वेलरी की दुकान से उड़ाई थी 12.5 ग्राम सोने की अंगूठी! पुलिस ने 48 घंटे में अरेस्ट किया चोर