in

Sirmour Breaking News: सरकारी अस्पताल के शौचालय में 6 महीने का भ्रूण मिलने से सनसनी

TROWS

Sirmour Breaking News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित उपमंडल राजगढ़ के सिविल अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने से पूरे इलाके समेत अस्पताल में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला शनिवार सुबह का है जब अस्पताल के सफाई कर्मी शौचालय की सफाई कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें यह भ्रूण बरामद हुआ है।

जैसे ही कर्मचारियों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो, सफाई कर्मियों ने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।

Doon valley school

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

उधर, राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 महीने का भ्रूण प्रतीत हो रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है, बल्कि किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को अस्पताल में फेंका है।

JPERC 2025

पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है, साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार यह भ्रूण अस्पताल के शौचालय में किसने फेंका है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी जानकारी सांझा की जाएगी।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

HP Latest News: हिमाचल में गेहूं की खरीद पर आसमानी आफत! अब इस दिन से होगी खरीद शुरू, निगम ने दी ये जानकारी

HP Latest News: हिमाचल में गेहूं की खरीद पर आसमानी आफत! अब इस दिन से होगी खरीद शुरू, निगम ने दी ये जानकारी

Himachal Pradesh News: उफ! अब महिला पंचायत प्रधान ने उठाया खौफनाक कदम

Himachal Pradesh News: उफ! अब महिला पंचायत प्रधान ने उठाया खौफनाक कदम