Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: अपना सामाजिक दायित्व निभाए बैंकिंग सेक्टर! 3,94,537 लाख का ऋण आवंटन- डीसी

Sirmour News: अपना सामाजिक दायित्व निभाए बैंकिंग सेक्टर! 3,94,537 लाख का ऋण आवंटन- डीसी

Sirmour News: अपना सामाजिक दायित्व निभाए बैंकिंग सेक्टर! 3,94,537 लाख का ऋण आवंटन- डीसी

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला में कार्यरत बैंकिग सैक्टर से सामाजिक दायित्व निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि बैंकिग सैक्टर अपने संस्थानों के मूल सिद्धांत लाभ-हानि को ध्यान में रखकर कार्य करते हैं किन्तु ऋण आवंटन करते समय बैंकिग सैक्टर को सामाजिक दायित्व को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Holi 2026 -2

Sirmour News: अपना सामाजिक दायित्व निभाए बैंकिंग सेक्टर! 3,94,537 लाख का ऋण आवंटन- डीसी

उन्होंने सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उदारपूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह बैंको से किया।
उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Indian Public School

बैंकों द्वारा 3,94,537 लाख का ऋण आवंटन
सुमित खिमटा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 31 मार्च को समाप्त तिमाही में बैंकों ने कुल 3,94,537 लाख रुपये ऋण वितरित किया है जो कि निर्धारित लक्ष्य से उपर 106 प्रतिशत है। इस ऋण में से 2,77,607 लाख रुपये प्राथमिक क्षेत्र में आवंटित ऋण है।

Doon valley school

प्राथमिक क्षेत्र में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य का 111 प्रतिशत प्राप्त किया है। कृषि क्षेत्र में आवंटित ऋण निर्धारित लक्ष्य का 61 प्रतिशत है। उन्होंने सभी बैंकों को कृषि क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत सभी बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा को चालू एवं दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश भी बैंक प्रतिनिधियों को दिये।

फसल बीमा पर विशेष ध्यान दें
सुमित खिमटा ने कृषि विभाग, बैंकिंग और इंश्यूरेंस सैक्टर को जिला में मौसम आधारित बीमा योजना के तहत सभी किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही है, इसलिए सभी किसानों की फसलों का मौसम आधारित बीमा सुनिश्चित बनाया जाये।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित मामलों में चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों को अतिशीघ्र निपटाया जाये।

माह में कम से कम एक बार लगाएं वित्तीय साक्षरता शिविर
उपायुक्त सुमित खिमटा ने बैंकों से माह में कम से कम एक बार वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के लिए भी आग्रह किया। इन शिविरों में साईबर फ्राड, ओमबडमैन, केसीसी तथा विभिन्न बीमा योजनाओं को शामिल किया जाये।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Cloudburst: हिमाचल में जगह-जगह बादल फटने से मची तबाही! अब तक चार लोगों के शव बरामद 50 लापता

Himachal Cloudburst: हिमाचल में जगह-जगह बादल फटने से मची तबाही! अब तक चार लोगों के शव बरामद 50 लापता

Himachal News Alert: दिहाड़ी पर गए व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से दर्दनाक मौत

Himachal News Alert: दिहाड़ी पर गए व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से दर्दनाक मौत