Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: इन इलाकों में आतिशबाजी की बिक्री पर रोक! डीसी सिरमौर ने जारी किए अहम आदेश

TROWS

Sirmour News: उपमण्ड़ल नाहन के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय हेतू स्थान निर्धारिंत किए गए है ताकि पटाखों के कारण किसी प्रकार की जानमाल की क्षति न हो। यह जानकारी उप मण्ड़ल़ाधिकारी सिरमौर राजीव सांख्यान ने आज यहां देते हुए बताया कि उपमण्डल नाहन में चौगान मैदान, ददाहू के सतीबाग, काला आम्ब के मारकण्डेश्वर नदी व जमटा के मेला मैदान जमटा में 29 से 31 अक्तूबर तक प्रातः 9ः00 बजे से सांय 9ः00 बजे तक आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।

Holi 2026 -2

Sirmour News: इन इलाकों में आतिशबाजी की बिक्री पर रोक! डीसी सिरमौर ने जारी किए अहम आदेश

उन्होंने बताया कि नाहन शहर में नाहन चौगान के अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों एवं आतिशबाजी के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थानों पर पटाखों और आतिशबाजी के विक्रय के लिए एसडीएम कार्यालय अथवा कार्यकारी दण्ड़ाधिकारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार से लाईसैंस प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर लाइसेंस धारक आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका नाहन को आदेश दिए गए है कि आतिशबाजी व पटाखों के विक्रय स्थल पर रात्रि के समय सभी लाईटों को चालू रखें ताकि दुकानदारों व आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो और कोई भी दुकानदार ज्वलनशील पदार्थों जैसे मोमबत्ती, माचिस आदि का प्रयोग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकानदार को पटाखों की दुकान के साथ एक रेत की बाल्टी तथा 100 लीटर पानी की व्यवस्था करनी होगी, ऐसा न करने वाले आतिशबाजी विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारियों को अपने वाहन को कर्मचारियों सहित नाहन में निर्धारित स्थल पर तैनात करने के निर्देश दिए गए है ताकि पटाखों से होने वाली किसी भी प्रकार की घटना पर तुरन्त नियंत्रण किया जा सके।

उन्होंने सहायक आयुक्त, आबकारी एवं कराधान नाहन को निर्देश दिए कि वह विक्रेता के आतिशबाजी से संबन्धित बिल वाऊचर आदि का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं को आतिशबाजी उचित दाम पर उपलब्ध हो सके।इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसीलदार, थाना प्रभारी अग्निशमन अधिकारी तथा सहायक अभियन्ता नगरपालिका नाहन को आतिशबाजी खरीद एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए चौगान मैदान में खाली स्थान पर पार्किग के लिए पुराने कॉलेज की तरफ स्थान चयनित करने के निर्देश दिए ताकि चौगान मैदान के आस पास सड़कों पर वाहनों की भीड़ इकट्ठा न हो।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर के चार अस्पतालों में एबीडीएम की स्कैन और शेयर सेवा शीघ्र होगी आरंभ

Sirmour News: सिरमौर के चार अस्पतालों में एबीडीएम की स्कैन और शेयर सेवा शीघ्र होगी आरंभ

पांवटा साहिब में रसल वाइपर का खौफ! देखें स्नेक मैन की बहादुरी से कैसे बची जानें, एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट

पांवटा साहिब में रसल वाइपर का खौफ! देखें स्नेक मैन की बहादुरी से कैसे बची जानें, एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट