Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: उद्योग एवम् आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आयुर्वेदिक अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों को दिए ये निर्देश

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज गुरूवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान नाहन के पुराने सांईस ब्लाक में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल भवन का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

Holi 2026 -2

उन्होंने अस्पताल में रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।

Indian Public School

उद्योग एवं आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नाहन में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से पुराने डिग्री कॉलेज के सांईस ब्लाक में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण और पुनरूद्धार के कार्य को दो माह में पूरा किया जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि पूर्व में यह अस्पताल मैडिकल कॉलेज के समीप स्थित था किन्तु कोविड संकट के कारण अस्पताल को सांईस ब्लाक में शिफट किया गया था।

हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले दो माह के भीतर इस भवन का निर्माण और पुनरूद्धार कार्य पूरा करके जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले ही इस भवन के निर्माण कार्य में देरी हो चुकी है और अब अविलंब इसके निर्माण को पूरा किया जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस आयुर्वेद अस्प्ताल में लोगों को उच्च एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लिफ्ट भी लगाई जा रही ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पडे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के भवन के तैयार होते ही इसमें इनडोर सुविधायें शुरू हो जायेंगी जबकि वर्तमान में यहां पर केवल ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ने नाहन में जन समस्यायें भी सुनी।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, सहायक अभियंता आलोक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजन, आयुर्वेद अस्पताल के प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, सब डिविजन मैडिकल आयुर्वेदिक ऑफिसर राजगढ़ डा. मंजू शर्मा, डा. जयदीप के अलावा अन्य गणमान्य लोग और आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

Sirmour News: शिलाई में मिनी सचिवालय व अस्पताल भवन का शीघ्र होगा निर्माण बोले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान

Sirmour News: शिलाई में मिनी सचिवालय व अस्पताल भवन का शीघ्र होगा निर्माण बोले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान

Paonta Sahib: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रूपए ठगने वाला कबूतरबाज गिरफ्तार, पुलिस टीम ने गोवा से धरा शातिर

Paonta Sahib: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रूपए ठगने वाला कबूतरबाज गिरफ्तार, पुलिस टीम ने गोवा से धरा शातिर