Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन सिंह चैहान ने आज हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत नाहन चौगान में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन

उद्योग मंत्री ने कहा कि यह व्यापार मेला राज्य का पहला ऐसा मेला है और इस प्रदर्शनी से लघु एवं मध्यम उद्योंगों को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध शिल्पकला, कृषि, बागवानी, हथकरघा व हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है और आज इस मेले के माध्यम से अपने उत्पादों और नवाचारों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक असाधारण अवसर प्राप्त कर रहा है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि नाहन अपनी रणनीतिक स्थिति और बढ़ती हुई बुनियादी ढ़ांचा के कारण इस आयोजन के लिए एक आदर्श स्थल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का एक उत्प्रेरक का काम करेगी। इससे क्षेत्रीय विकास को बढावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित किया जा सकेगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में एमएसएमइ का अत्याधिक महत्वपूर्ण योगदान है जो छोटे और मध्यम उद्योग हमारे आर्थिक विकास, रोजगर सृजन और नवाचार के मूल आधार है और उनके द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन प्रदान किया है ताकि यह आयोजन हमारे स्थानीय व्यवसायों और उद्यमियों को लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव साबित हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहनों के पैकेज की नियमित रूप से समीक्षा कर रही है ताकि वर्तमान आर्थिक परिदृश्य के साथ सामंजस्य स्थापित करने के साथ-साथ केन्द्र सरकार द्वारा की गई पहल मेक इन इंडिया, ईजी आॅफ डूईंग बिजनैस, स्टार्ट अप इंटरप्राईज, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कौशल विकास को प्रोत्साहन तथा प्रदेश में औद्योगिक एवं सेवा उपक्रमों के विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण आदि के साथ गति बनाई रखी जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि हम संभव प्रयासरत है कि राज्य के औद्योगिक विकास में तेजी आए ताकि आगामी वर्षो में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में औद्योगिक क्षेत्र के योगदान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां है। हमारी सरकार स्वच्छ और पर्यावरण मित्र उद्योगों को ही प्रोत्साहन दे रही है।

हम सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध प्रशासन में पूर्ण पारदर्शिता, कर्मचारियों तक आसान पहूंच, भरोसेमंद एवं सस्ती ऊर्जा, ईमानदार और मेहनतकश कार्यबल सुनिश्चित बना रहे है तथा मध्यम एवं बड़े स्तर की परियोजनाओं की एक ही स्थान पर शीघ्र स्वीकृति के लिए एकल खिड़की प्रणाली का प्रावधान किया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व में भारत सरकार द्वारा दिए गए औद्योगिक पैकेज से प्रदेश में औद्योगिक विकास को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिला है।

इस पैकेज को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से मामला उठाया है और हमें विश्वास है कि हमारी इस मांग पर केंद्र सरकार का रूख अवश्य ही सकारात्मक होगा। उन्होंने एमएसएमइ मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अमूल्य समर्थन के कारण हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 एक वास्तविकता बन सका। उनका छोटे और मध्यम व्यवसायों को सशक्त बनाने का प्रयास भारत में उद्यमिता के परिदृश्य को बदल रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

ATM Withdrawal Limit: एटीएम से कितना निकाल सकते हैं कैश! यहां जाने SBI सहित टाॅप बैंकों की लिमिट

ATM Withdrawal Limit: एटीएम से कितना निकाल सकते हैं कैश! यहां जाने SBI सहित टाॅप बैंकों की लिमिट

Himachal News: जल्द ही ऑर्गेनिक मक्की के आटे का स्वाद चखेंगे हिमाचली! राशन डिपुओं में इतने रूपए किलो बिकेगा

Himachal News: जल्द ही ऑर्गेनिक मक्की के आटे का स्वाद चखेंगे हिमाचली! राशन डिपुओं में इतने रूपए किलो बिकेगा