Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं! बोले- कफोटा-जोंग ब्रिज रोड के जीर्णोद्धार कार्य से जल्द लाभान्वित होंगे क्षेत्रवासी

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दो दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जाखना लोक निर्माण विभाग के विश्रामग्रह में अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। उद्योग मंत्री ने कफोटा, कोटि, कांडो चियोग से जोंग ब्रिज रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा सड़क चौडीकरण के दौरान कटिंग नियमानुसार करने तथा अन्डर कटिंग को शीघ्र दुरूस्त करने के आदेश दिए।

Holi 2026 -2

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं! बोले- कफोटा-जोंग ब्रिज रोड के जीर्णोद्धार कार्य से जल्द लाभान्वित होंगे क्षेत्रवासी

उन्होंने संबधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने व किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमिता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोड निर्माण कार्य की कड़ी निगरानी करने के लिए कहा ताकि लोगों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर कफोटा, कोटि, कांडो चियोग से जोंग ब्रिज रोड का जीर्णोद्धार लगभग 24 करोड़ की लागत से किया जा रहा है जल्द ही क्षेत्रवासी कार्य के पूर्ण होने पर इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह रोड शिलाई विधान सभा क्षेत्र को उत्तराखंड से भी जोड़ता है।

Doon valley school

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं भी रखी। उद्योग मंत्री को क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने क्षेत्र से संबंधित माँगें भी दी। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया और कुछ मांगे व समस्याएं जो स्थानीय स्तर की थीं उन्हें अधिकारियों को सौंप कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा रखी गई माँगो को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान घर द्वार पर ही शीघ्र अतिशीघ्र किया जा सके। इसलिए वह समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र में आते हैं तथा आमजन की समस्याएं सुनते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर में एक साथ चार भाइयों की शादी! दुल्हनों ने एक ही परिवार में किया गृह प्रवेश

Sirmour News: सिरमौर में एक साथ चार भाइयों की शादी! दुल्हनों ने एक ही परिवार में किया गृह प्रवेश

Snowfall In Himachal: शिमला में सीजन का पहला स्नोफॉल! 5 जिलों में हुई बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट

Snowfall In Himachal: शिमला में सीजन का पहला स्नोफॉल! 5 जिलों में हुई बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट