Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: उपायुक्त ने जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया शुभारंभ

TROWS

सिरमौर जिला के राजगढ़ का सुप्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने श्री शिरगुल देवता महाराज का विधिवत पूजा अर्चना से किया। उसके उपरान्त उपायुक्त ने शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: उपायुक्त ने जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का किया शुभारंभ

शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ शिरगुल देवता मन्दिर से बस अड्डा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक अस्पताल राजगढ़ के साथ होते हुए मेला ग्राउंड तक निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों, एन.सी.सी., श्रद्वालु और भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Indian Public School

उपायुक्त सुमित खिमटा ने तीन दिवसीय बैशाखी मेले की प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नपी आभा खिमटा व बेटा शमिन खिमटा भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने लोगों को मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरास्त के प्रतीक हैं।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

राजगढ़ का यह पारंपरिक मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है जिसे हर वर्ष बैशाख की संक्रांति को इस क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल के नाम पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ दिन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे जिला सिरमौर की समृद्व संस्कृति के साथ-साथ प्रदेश व स्थानीय लोक कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करने का अवसर मिलेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार हिमाचल की विशेष पहचान है और इन मेलों के आयोजन से जहां एक ओर हमें एक दूसरे की संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है वहीं इन मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। इस मेले में न केवल इस क्षेत्र के बल्कि जिला सिरमौर सहित अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी इस मेले में पहुंचते हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत हिम ईरा द्वारा लगाई गई हाथों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनियों उदघाटन कर अवलोकन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मेला कमेटी ने उनकी धर्मपत्नी आभा खिमटा व उनके बेट शमिन खिम्टा को भी सम्मानित किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना की चुनाव आयोग से की शिकायत! एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट

Himachal News Update: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना की चुनाव आयोग से की शिकायत! एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट

Himachal Tourism: वीकेंड पर हिमाचल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़! होटलों में बढ़ी ऑक्‍यूपेंसी

Himachal Tourism: वीकेंड पर हिमाचल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़! होटलों में बढ़ी ऑक्‍यूपेंसी