Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: एचआईवी-एड्स की रोकथाम के लिए नाहन में 10 सितम्बर को आयोजित होगी मैराथन

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार 10 सितंबर 2024 को एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Sirmour News: एचआईवी-एड्स की रोकथाम के लिए नाहन में 10 सितम्बर को आयोजित होगी मैराथन

इस मैराथन में सिरमौर जिला के 15 रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

Indian Public School

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 3 किलोमीटर की यह ‘‘रन रेड’’ मैराथन मंगलवार सुबह 10 बजे नाहन चौगान से प्रारम्भ होकर नया बाजार, शमशेर विला राउंड होते हुए वापिस चौगान में समाप्त होगी।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

’मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार-डा. वीना संगल’
सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीना संगल ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। लड़के और लड़कियों की केटेगरी में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2500-2500 रुपये का प्रथम पुरस्कार व द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2000-2000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1500-1500 रुपये दिये जायेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अतिरिक्त चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायंगे। डा. वीना सांगल ने आम जन से एचआईवी और एड्स की रोकथाम और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: 3 से 17 अक्तूबर तक चलेगा बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला

Sirmour News: 3 से 17 अक्तूबर तक चलेगा बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला

Himachal Cement Price: हिमाचल में कंपनियों ने बढ़ाए सीमेंट के दाम! 20 दिनों में 25 रुपये की बढ़ोतरी

Himachal Cement Price: हिमाचल में कंपनियों ने बढ़ाए सीमेंट के दाम! 20 दिनों में 25 रुपये की बढ़ोतरी