Fair deal
Dr Naveen
in

Sirmour News: कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा! हिमाचल के 18 पर्यटन निगम होटल बंद- बलदेव तोमर

Sirmour News: कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा! हिमाचल के 18 पर्यटन निगम होटल बंद- बलदेव तोमर

Sirmour News: कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा! हिमाचल के 18 पर्यटन निगम होटल बंद- बलदेव तोमर
Shubham Electronics
Paontika Opticals

Sirmour News: कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा! हिमाचल के 18 पर्यटन निगम होटल बंद- बलदेव तोमर

Sirmour News: भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के 18 होटलों का बंद होना प्रदेश सरकार की प्रशासनिक असफलता और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार न केवल अदालती मामलों में सही पैरवी करने में विफल रही है, बल्कि पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को भी गर्त में धकेल दिया है।

Shri Ram

Sirmour News: कांग्रेस सरकार की नाकामी का नतीजा! हिमाचल के 18 पर्यटन निगम होटल बंद- बलदेव तोमर

बलदेव तोमर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश, जिसे ‘देवभूमि’ और पर्यटन का केंद्र माना जाता है, आज कांग्रेस सरकार की अदूरदर्शिता के कारण पर्यटन व्यवसाय में पिछड़ता जा रहा है। 18 होटलों का बंद होना केवल अदालती आदेशों का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सरकार की लचर नीतियों और अधिकारियों की गैरजिम्मेदाराना रवैये का भी प्रमाण है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पर्यटन विकास निगम की संपत्तियों को अपने करीबी लोगों को सौंपने के लिए जानबूझकर अदालती फैसलों को गलत दिशा में ले जा रही है।

सरकार की नीतियों के कारण पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों का रोजगार खतरे में पड़ गया है। बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय इसे खत्म करने का काम किया है। सरकार की असंवेदनशीलता का आलम यह है कि वह पर्यटन उद्योग के हित में कोई भी ठोस कदम उठाने में असफल रही है।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों सरकार ने इन होटलों को बचाने के लिए समय पर जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एक प्रमुख आर्थिक स्तंभ है और कांग्रेस सरकार की विफलताएं इस स्तंभ को तोड़ने का काम कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सरकार अपने हर फैसले में जनता और प्रदेश के हितों को नजरअंदाज कर रही है। बलदेव तोमर ने राज्य सरकार से मांग की कि वह तत्काल इस मामले पर उचित कार्रवाई करे और बंद होटलों को दोबारा खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाए। भाजपा प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय और जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

JPERC 2025
Diwali 02

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा के इस रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ! लोग सहमे, DFO ने दी सतर्क रहने की सलाह

Paonta Sahib: पांवटा के इस रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ! लोग सहमे, DFO ने दी सतर्क रहने की सलाह

Accident In Himachal: अटल टनल के अंदर तेज रफ्तारी का कहर! अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में तीन लोग..

Accident In Himachal: अटल टनल के अंदर तेज रफ्तारी का कहर! अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में तीन लोग..