Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: जिला परिषद की बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा! अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

TROWS

Sirmour News: जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई सदस्य किसी समस्या को परिषद में उठाते हैं, तो उसका समाधान निश्चित समय में होना चाहिए, जिससे लोगों तक लाभ पहुंच सके।

Holi 2026 -2

Sirmour News: जिला परिषद की बैठक में इन अहम मुद्दों पर चर्चा! अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बैठक में उन्होंने सुझाव दिया कि जिन मामलों में वित्तीय व्यय कम है, उन पर प्राथमिकता देकर समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। अध्यक्ष सीमा कन्याल ने अधिकारियों से आग्रह किया कि लोगों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।

Indian Public School

उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी जनता द्वारा चुने गए सदस्यों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लें।

Doon valley school

उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर
बैठक में सीमा कन्याल ने उठाऊ पेयजल योजना बडोल के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और आगामी तीन महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा जुईनीधार, ग्राम पंचायत भलाड भलौना, और लाना पालर गांव में पानी की समस्या पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाए गए
बैठक में जिला परिषद के सदस्यों आनंद परमार, सतीश ठाकुर, माम राज ठाकुर, नीलम देवी, सरवन कुमार, निर्मला देवी, और ओम प्रकाश ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं। उन्होंने विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों की कमी, घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों, और आईआरडीपी में गलत चयन जैसे मुद्दे उठाए।

समयबद्ध निपटारा आवश्यक – अभिषेक मित्तल
बैठक का संचालन कर रहे जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल ने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि बैठक में उठाए गए सभी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, खंड विकास समितियों के अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास और पंचायती राज के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित के मामलों का समाधान सुनिश्चित करना था, ताकि निचले स्तर तक लोगों को सुविधाओं का लाभ पहुंच सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: जिला सिरमौर की इस सड़क पर 26 से 28 अक्टूबर तक बंद रहेगी आवाजाही! डीसी सिरमौर ने जारी किए आदेश..

Sirmour News: जिला सिरमौर की इस सड़क पर 26 से 28 अक्टूबर तक बंद रहेगी आवाजाही! डीसी सिरमौर ने जारी किए आदेश..

HP News: क्या आपको भी चाहिए विदेश में नौकरी! हिमाचल के युवा करें यह काम, यहां देखे पूरी डिटेल

HP News: क्या आपको भी चाहिए विदेश में नौकरी! हिमाचल के युवा करें यह काम, यहां देखे पूरी डिटेल