Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: नाहन पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची! प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज अनिल कुमार खाची राज्य निर्वाचन आयुक्त हि.प्र की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में एल. आर. वर्मा अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, सिरमौर जिला के सभी उप मण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर पंचायत, पंचायत निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: नाहन पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची! प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025-26 में होने संभावित है जिसके दृष्टिगत आयोग ने इस दिशा में प्रारंभिक तैयारियां आरंभ कर दी है। आयोग ने मतपेटियों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया है तथा मतपेटियों की पेंटिंग, क्यूआर कोडिंग तथा आयलिंग व ग्रीसींग का कार्य प्रगति पर है। क्यूआर कोड़ लगाने के पश्चात प्रत्येक मतपेटी की अपनी एकल पहचान होगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा एक नई एप्लीकेशन इंवेंट्री मेनेजमैंट तैयार की है।

Indian Public School

मतदाता दलों को मतपेटियां इस एप्लीकेशन इंवेंट्री मेनेजमैंट से क्यूआर कोड़ ये स्कैन करके दी जानी प्रस्तावित है। इसी तरह चुनाव से संबंधित समस्त सामग्री को भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से वितरित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि निर्वाचन स्टोर की साफ सफाई का कार्य आरंभ किया जाए। पुराने निर्वाचन के जो अभिलेख नष्ट किए जाने है उन्हें नियमानुसार नष्ट किया जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश जारी किए कि आयोग के आदेशों जिसमें वार्डबंदी, मतदाता सूचियों का अधतन, आरक्षण इत्यादि शामिल है कि अनुपालना अक्षरशः की जाए।

Doon valley school

आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार वार्डबंदी एवं मतदाता सूचियों के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आम लोगों को इन कार्यक्रमों की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रेस कांफ्रेंस, नोटिस बोर्ड, होर्डिंग, बैनर तथा लाउड स्पीकर का इस्तेमाल भी किया जाए। उन्होंने उपायुक्त को पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन के उपरान्त वार्डो के निर्धारण एवं आरक्षण का कार्य आगामी 30 जून तक आवश्यक समाप्त करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने विशेष रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता को जागरूक किया जाए कि भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग भिन्न-भिन्न संस्थाए है तथा दोनों ही आयोग की मतदाता सूचियां पृथक होती है। उन्होंने कहा कि आम जनता को जागरूक किया जाए कि यदि आप स्थानीय निकायों के निर्वाचन में मतदान करने जा रहें है तो आपका नाम राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

केवल मतदाता पहचान पत्र होने से आप किसी भी निर्वाचन में मतदान करने के लिए सक्षम नहीं हो सकते। इसलिए आम जनता को अवगत कराया जाए कि जब भी आयोग की मतदाता सूचियां प्रारूप प्रकाशित किया जाए तो संबंधित वार्ड में अपने तथा अपने परिवार के नाम की आवश्यक जांच करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर! राशन डिपुओं में पहुंची दालों और चीनी की सप्लाई

Himachal Latest News: उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर! राशन डिपुओं में पहुंची दालों और चीनी की सप्लाई

Achievement: हिमाचल के रजत ने कई प्रयासों के बाद पास की CDS परीक्षा! अब बना सेना में लेफ्टिनेंट

Achievement: हिमाचल के रजत ने कई प्रयासों के बाद पास की CDS परीक्षा! अब बना सेना में लेफ्टिनेंट