Asha Hospital
in

Sirmour News: नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-सुमित खिम्टा

Sirmour News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को नाहन चौगान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां गणतन्त्र दिवस के सफल आयोजन से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Shri Ram

Sirmour News: नाहन में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह-सुमित खिम्टा

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहेगें। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ आरंभ होगा।

Indian Public School

इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समीप शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण व आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भाग लिया जाएगा।

Doon valley school

उपायुक्त ने जानकारी दी कि मार्च पास्ट सलामी के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संदेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह शहीद स्मारक स्थल तथा चौगान मैदान की सफाई करवाने के अतिरिक्त आवश्यक मुरम्मत करवाएं जाए। उन्होंने विद्युत, जल शक्ति, शिक्षा तथा लोक निर्माण इत्यादि विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यो को समय पर पूरा करें ताकि समारोह को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जा सके।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद सैलानियों से गुलजार हुआ हिमाचल! शिमला-मनाली में उमड़ी भीड़

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद सैलानियों से गुलजार हुआ हिमाचल! शिमला-मनाली में उमड़ी भीड़

Himachal Latest News: प्रसिद्ध संगीतकार प्रो. नंद लाल गर्ग का निधन! मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Himachal Latest News: प्रसिद्ध संगीतकार प्रो. नंद लाल गर्ग का निधन! मुख्यमंत्री ने जताया शोक