Asha Hospital
in

Sirmour News: भाजपा का शिलाई में पन्ना प्रमुख सम्मेलन! बिंदल ने सुरेश कश्यप के लिए मांगे वोट

Sirmour News: भारतीय जनता पार्टी का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम शिलाई की पंचायत खेल मैदान शिलाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट करने की अपील की।

Shri Ram

Sirmour News: भाजपा का शिलाई में पन्ना प्रमुख सम्मेलन! बिंदल ने सुरेश कश्यप के लिए मांगे वोट

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की है। इसलिए नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

उन्होंने कहा भाजपा ने देश की 3 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी ली है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

किसानों को सक्षम बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना के तरह हर वर्ष 11 करोड़ किसानो को 6 हजार रुपए की सहायता, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 3 लाख कारीगरों व शिल्पकारों को लाभ, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन, 2014 के बाद 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है।

JPERC 2025

राजीव बिंदल का कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां परोसी है। कांग्रेस की गारंटियों में प्रदेश की महिलाओं को 1 जनवरी 2023 से 1500 रुपए प्रति महीने देने का वादा, जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख सरकारी नौकरियां, 680 करोड़ रुपए का स्टाटप फंड सहित दर्जनों कांग्रेस की गारंटियां एसी है जो हवा-हवाई हो गई है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में खोले गए सैकड़ों कार्यालय बंद कर दिए है। इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सुख की सरकार नही बल्कि प्रदेश की जनता के लिए दुख की सरकार बनकर रह गई है। जिसे जनता जल्द उखाड़ फेंकने वाली है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, अयोध्या के अंदर श्रीराम मंदिर, कांशी व महाकाल व भव्य कोरिडोर का निर्माण करने के अतिरिक्त दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार ने भारत के विकास में चलाई है।

केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र का लक्ष्य देखते हुए कार्य कर रही है। इसलिए केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और हिमाचल की चारो लोकसभा सीट भाजपा जीतकर केंद्र सरकार के साथ भारत के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। इसलिए शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सुरेश कश्यप को पहले से अधिक बहुमत के साथ केंद्र भेजना शिलाई की जनता का दायित्व रहेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: परमिंदर सिंह सहोता की कांग्रेस में घर वापसी! सुक्खू की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

Paonta Sahib: परमिंदर सिंह सहोता की कांग्रेस में घर वापसी! सुक्खू की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

PBKS vs CSK: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई ने पंजाब को हराया! गेंदबाजों का रहा दबदबा

PBKS vs CSK: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई ने पंजाब को हराया! गेंदबाजों का रहा दबदबा