Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
TROWS

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर जिले के पझौता क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय, पझौता में चौथे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Indian Public School

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Doon valley school

समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ प्रमोद चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सुप्रसिद्ध लोक कलाकार जोगेंद्र हाबी, ईटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के प्रोफेसर तुषार महाजन व सूबेदार प्रकाश ठाकुर व राजकीय महाविद्यालय सोलन से सेवानिवृत प्रोफेसर नीलम चौहान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों के औपचारिक स्वागत के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षाओं में महाविद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विविध विषयों की मेरिट लिस्ट में टॉप 20 में शामिल हैं, जिसके लिए उन्होंने महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग को बधाई भी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने आगामी सत्र हेतु महाविद्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों, संकल्पों व विस्तृत कार्य योजना से भी सदन को अवगत कराया। जिसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद चौहान के कर कमलों से वार्षिक एवं छमाही परीक्षाओं तथा विविध पाठ्य सहगामी क्रियाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब, रेड रिबन क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, इलेक्टरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं पूजा कुमारी, संज्ञा कुमारी व तमन्ना ठाकुर को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय द्वारा इस वर्ष प्रारंभ “महाविद्यालय गौरव” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की पत्रिका “शिरगुल धारा” के प्रथम अंक का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: विज्ञापन और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी MCMC- सुमित खिमटा

Sirmour News: विज्ञापन और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी MCMC- सुमित खिमटा

Himachal Crime News: 26 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद! आरोपी गिरफ्तार

Himachal Crime News: 26 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद! आरोपी गिरफ्तार