in

Himachal News: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना! प्रवेश शुल्क बंद करने की मांग, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

TROWS

Himachal News: पंजाब के विभिन्न संगठनों का एक बार फिर से प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ गुस्सा फुट पड़ा है। गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें हिमाचल में प्रवेश शुल्क को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई गई।

Himachal News: गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना! प्रवेश शुल्क बंद करने की मांग, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की, जिसमें “लड़दे लोकी जिंदाबाद”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “सियासी योद्धा जिंदाबाद” और “पंजाब-हिमाचल दा भाईचारा जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

लोगों पर पड़ेगा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिमाचल सरकार द्वारा लगाए गए प्रवेश शुल्क से आम लोगों, छोटे व्यापारियों और परिवहन से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Doon valley school

उनका कहना है कि पंजाब और हिमाचल की सीमा से सटे क्षेत्रों के लोग रोजमर्रा के कामों के लिए दोनों राज्यों के बीच आवाजाही करते रहते हैं और इस शुल्क से उन्हें परेशानी हो रही है।

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीँ, धरने के चलते बैरियर पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

JPERC 2025

सैकड़ों वाहन जाम में फंसे
सुबह से ही सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे, जिनमें गाड़ियां, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें, दो पहिया वाहन, ट्रक और स्कूली बसें शामिल रही। उधर, मौके पर बिगड़ती हालत को देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने की कोशिश की। मगर प्रदर्शनकारी जाम खुलवाने को राजी ही नहीं हुए।

ढेरोंवाल में चक्का जाम
उधर, रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल में एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब के लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, केवल इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया गया। प्रदर्शनकारी पुरानी दरों पर ही टैक्स लेने की मांग कर रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HRTC Bus Accident: बस को बैक कर रहा था चालक! तभी हुआ हादसा, खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे

HRTC Bus Accident: बस को बैक कर रहा था चालक! तभी हुआ हादसा, खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे

Bank Holidays: इस माह बैंको में 14 दिन का लंबा ब्रेक! एक क्लिक में चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: इस माह बैंको में 14 दिन का लंबा ब्रेक! एक क्लिक में चेक करें छुट्टियों की लिस्ट