Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने 27 लाख से निर्मित सामुदायिक रसोईघर व कला मंच का किया उद्घाटन

TROWS

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गांव हानत मे 27 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक रसोईघर तथा कला मंच का उद्घाटन किया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने 27 लाख से निर्मित सामुदायिक रसोईघर व कला मंच का किया उद्घाटन

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनता को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम बोलते नहीं करके दिखाते हैं पिछली सरकार के लोग बोलते अधिक थे, करते कुछ नहीं थे और इस क्षेत्र के विकास के लिए भी उन्होंने कुछ नहीं किया।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए और जो घोषणाएं की उनका पैसा पंचायत को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए मुझे फिर इस पंचायत में आना पड़ेगा।

Doon valley school

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि घाटों-कैल सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाल दिया गया है और सरकार से इसकी स्वीकृति मिलने के उपरांत इस सड़क का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा धाटों-कैल पेयजल आपूर्ति का कार्य भी पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इस क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या भी दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बड़ग खाला पर बनने वाले पूल को भी विधायक प्राथमिकता में डाल दिया गया है और शीघ्र ही इसका कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा।

इससे पहले दाना घाटों पंचायत के प्रधान जागिया राम ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: मांग घटने से टमाटर के दामों में गिरावट! लोगों ने ली राहत की सांस, जानिए कितने घटे दाम

HP News: मांग घटने से टमाटर के दामों में गिरावट! लोगों ने ली राहत की सांस, जानिए कितने घटे दाम

Bank Loan: इस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया झटका! महंगा किया लोन, अब चुकानी होगी ज्यादा EMI

Bank Loan: इस बैंक ने अपने ग्राहकों को दिया झटका! महंगा किया लोन, अब चुकानी होगी ज्यादा EMI