Asha Hospital
Holi 2026
in , , , , , ,

Sirmour News: विधान सभा उपाध्यक्ष बनने में बाद पहले बार श्री रेणुका जी पहुंचे विनय कुमार! अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: विधान सभा उपाध्यक्ष बनने में बाद पहले बार श्री रेणुका जी पहुंचे विनय कुमार! अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

Indian Public School

इसके उपरांत दादाहु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Doon valley school

उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है।

विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया जिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली।

विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली भांति अवगत है और उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य यशपाल चौहान तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद जिंटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विनय कुमार को इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने सम्मानित किया जिनमें रेणुका विधानसभा के सातों जोन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हैं।

इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस नाहन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन से लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती है। इन्हें पूरा करने के लिए सभी अधिकारी समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर मिलना चाहिए। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

इसे सुनिश्चित बनाने के लिए वह नियमित तौर पर लोगों के बीच विशेष कर अपनी विधान सभा क्षेत्र में रहकर हर व्यक्ति के दुख दर्द और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द परमार, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, रैणुका विधान सभा के प्रभारी विनोद जिंटा, महामंत्री कांग्रेस मंडल मित्तर सिंह तोमर, पीसी सी सदस्य यशपाल, अध्यक्ष पंचायत समिति तेजेन्द्र तोमर, महिला विंग अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूंका अध्यक्ष अजय भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पदाधिकारी एवम् पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

फिर चर्चा में आए प्रशांत किशोर: रणनीतिकार प्रशांत किशोर और चंद्रबाबू नायडू की गुप्त मुलाकात! प्रशांत किशोर टीडीपी के लिए रणनीति बनाने को तैयार? क्या है पूरा मामला

फिर चर्चा में आए प्रशांत किशोर: रणनीतिकार प्रशांत किशोर और चंद्रबाबू नायडू की गुप्त मुलाकात! प्रशांत किशोर टीडीपी के लिए रणनीति बनाने को तैयार? क्या है पूरा मामला

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगी 20000 नौकरियों की बरसात! और क्या बोले सीएम सुक्खू देखें पूरी रिर्पोट

सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगी 20000 नौकरियों की बरसात! और क्या बोले सीएम सुक्खू देखें पूरी रिर्पोट