Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना मेरा लक्ष्य- हर्षवर्धन चौहान

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मानल पंचायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल में 20 लाख की लागत से नवनिर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल में निर्मित इन कैमरों के माध्यम से इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 160 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

Holi 2026 -2

Sirmour News: शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना मेरा लक्ष्य- हर्षवर्धन चौहान

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए तभी उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं जिसके लिए क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है तथा हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अनेक परिवर्तनकारी पहल की हैं, जिनके परिणामस्वरूप प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब तक विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8000 शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। जिनके माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरा गया है। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा।

Doon valley school

शिक्षा विभाग में लगभग 200 से अधिक जेबीटी तथा हर स्कूल में एक TGT आर्ट्स के अध्यापक नियुक्त किए गए हैं, इसी प्रकार हर स्कूल में टीजीटी मेडिकल या नॉन मेडिकल का पद भरने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और राज्य की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने तो क्षेत्र में बहुत कम सड़के हुआ करती थी, परंतु सड़कें जो क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं कहीं जाती है उनके माध्यम से क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होता है आज विधानसभा का हर गाँव सड़कों से जुड़ा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोका मानल में दो अतिरिक्त कमरों के लिए 10, मानल में प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र खोलने, एम्बुलेंस रोड गवाली से देमाणा, जुईनल पिपनौर व नेडा के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। शिलाई से मानल बस सेवा जारी करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने राजीव आवास केन्द्र तथा स्कूल ग्राउंड के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में खुलेगा सिरमौर का पहला केंद्रीय विद्यालय! हरिपुर टोहना में 80 बीघा भूमि का किया निरिक्षण- रोहित ठाकुर

Paonta Sahib: पांवटा साहिब में खुलेगा सिरमौर का पहला केंद्रीय विद्यालय! हरिपुर टोहना में 80 बीघा भूमि का किया निरिक्षण- रोहित ठाकुर

Aditya Birla Sun Life Mutual Funds: यह है तीन ऐसे फंड्स जो आपके पैसों को बढ़ाने में करेंगे मदद! एक क्लिक में जानिए

Aditya Birla Sun Life Mutual Funds: यह है तीन ऐसे फंड्स जो आपके पैसों को बढ़ाने में करेंगे मदद! एक क्लिक में जानिए