Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: श्रावण शिवरात्रि पर पौड़ी वाला में लगेगा भक्ति का मेला! हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शिवधाम पौड़ी वाला (आम वाला) में इस बार श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति का विशाल मेला लगेगा। 23 जुलाई 2025 को यहां विशाल भंडारे और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Sirmour News: श्रावण शिवरात्रि पर पौड़ी वाला में लगेगा भक्ति का मेला! हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

श्रावण शिवरात्रि पर यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी हिमाचल और हरियाणा सहित कई क्षेत्रों से हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु यहां आकर स्वंयभू शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

Indian Public School

श्रावण माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। भक्त इस दौरान हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। पौड़ी वाला शिवधाम को स्थानीय लोग “स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी” कहते हैं। यहां हर श्रावण शिवरात्रि पर विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिलता है।

Doon valley school

श्री पंच दशनाम अखाड़ा के महंत श्री श्री 108 नागा बाबा कर्ण गिरी महाराज ने जानकारी दी कि इस दिन विशेष जलाभिषेक, पूजन और प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है।

धार्मिक मान्यता है कि श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था। इस विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने शिव का जलाभिषेक किया था। तभी से यह दिन श्रावण शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर धार्मिक पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन समिति ने सभी से सामूहिक सहभागिता की अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: मलबे में दबी सवारियों से भरी निजी बस! यात्रियों में मची चीख-पुकार

Sirmour News: मलबे में दबी सवारियों से भरी निजी बस! यात्रियों में मची चीख-पुकार

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख