Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक- DC

Sirmour News: सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक- DC

Sirmour News: सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक- DC

Sirmour News: सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक- DC

TROWS

Sirmour News: शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक- DC

इन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में सिरमौर जिला के 589 मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

Indian Public School

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान के लिए पीठासीन अधिकारियों व अन्य अधिकारियों का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Doon valley school

रेणुका जी क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 24 और 25 अप्रैल को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्री रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के अधीन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 24 अप्रैल और 25 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

नाहन विधानसभा क्षेत्र का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल निर्धारित
सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल 2024 को डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रखा गया है जिसमें पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसी स्थान पर 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतदान अधिकारियों (पीओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पच्छाद क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 26-27 अप्रैल को
सुमित खिमटा ने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 26 अप्रैल को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांहा में आयोजित किया जायेगा। इसी स्थान पर मतदान अधिकारियों को 27 अप्रैल को पूर्वाभ्यास करवाया जायेगा।

26 और 27 अप्रैल को पांवटा साहिब क्षेत्र में होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत 26 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में दो सत्रों में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 27 अप्रैल को इसी स्थान पर मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

शिलाई में 25 और 26 अप्रैल को आयोजित होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत 25 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों और इसी स्थान पर 26 अप्रैल को मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस.डी.एम. व अन्य निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार वोल्वो बस! हादसे में आधा दर्जन यात्री जख्मी

Himachal Accident: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार वोल्वो बस! हादसे में आधा दर्जन यात्री जख्मी

HP News: मोदी व मेरे नाम से कांप रही कांग्रेस! कंगना बोली- रोजगार की तलाश में गई थीं मुंबई, रिश्ते नातेदार सब यही..

HP News: मोदी व मेरे नाम से कांप रही कांग्रेस! कंगना बोली- रोजगार की तलाश में गई थीं मुंबई, रिश्ते नातेदार सब यही..