Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगाए जाएंगे छः शिविर

TROWS

Sirmour News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ अजय पाठक ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि इस विभाग द्वारा जिला सिरमौर में एकीेकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों में छः शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के आरम्भ में अगस्त माह में जिला में तीन स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगाए जाएंगे छः शिविर

यह जाँच शिविर 12 अगस्त को धौलाकुआं में, 17 अगस्त को गौंदपूर में तथा कालाअम्ब में 23 अगस्त को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में यौन संचारित रोग, एचआईवी, मधुमेह, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस बी, क्षय रोग, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि रोगों की जाँच की जाएगी व इनका निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सम्भावित लोगों को एनजीओ के माध्यम से उनके घरों से लाकर शिविर में उनकी जाँच व उपचार किया जाएगा।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिनको पता है कि कभी हमने असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाये है और जो लोग नशे के लिए एक ही इंजेक्शन का इस्तेमाल करते है वह ईसीटीसी सेंटर में आकर अपने खून की जाँच आवश्य करवाऐं, अगर उनको एचआईवी यौन संचारित रोग है तो उसका इलाज समय पर शुरू करने पर वह एक स्वास्थ जीवन जी सकता है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे रोगी को इस बीमारी को छुपाने की आवश्यकता नहीं है उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यही है कि इस प्रकार की बीमारी से ग्रस्त मरीज सामने आए ताकि समय पर उनका उपचार किया जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों का यह मानना है कि पुरूष का पुरूष के साथ यौन सन्बन्ध बनाने से एचआईवी नहीं फैलता है जोकि पूर्णतया गलत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही इन सुविधाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ उठाऐ और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 8000 पदों पर भर्ती! 45 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

Railway Recruitment: भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 8000 पदों पर भर्ती! 45 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

FD Interest Rate: इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाया! अब एफडी पर मिलेगा 7.80 प्रतिशत तक का रिटर्न

FD Interest Rate: इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाया! अब एफडी पर मिलेगा 7.80 प्रतिशत तक का रिटर्न