Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में जल्द खुलेगा ATS! कभी भी करवा सकेंगे गाड़ियों की पासिंग, नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर के वाहन मालिकों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब वाहन मालिकों को गाड़ियों की पासिंग करवाने के लिए परिवहन विभाग के एमवीआई के शेड्यूल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां जल्द ही वाहन मालिकों को ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की सुविधा मिलने जा रही है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में जल्द खुलेगा ATS! कभी भी करवा सकेंगे गाड़ियों की पासिंग, नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

परिवहन विभाग के नियंत्रण में निजी क्षेत्र में खुलने वाला यह स्टेशन नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर में खोला जाएगा। इस स्टेशन के लिए जहां संबंधित निजी कंपनी को सरकार की तरफ से परमिशन मिल चुकी है, तो वहीं इसके लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है।

Indian Public School

दरअसल इस स्टेशन की सुविधा मिलने के बाद अब वाहनों की पासिंग के लिए एमवीआई के शेड्यूल का झंझट खत्म हो जाएगा। वाहन मालिक अपनी सुविधा के मुताबिक अब हर दिन गाड़ियों की पासिंग करवा सकेंगे। इस ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में गाड़ियों की पासिंग होने से मानवीय त्रुटियों की आशंका भी दूर होगी और वाहनों की पासिंग में लोगों का समय भी बर्बाद होने से बचेगा।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि कोलर में खुलने वाले इस स्टेशन के लिए परिवहन विभाग की तरफ से संबंधित कंपनी को शुरुआती चरण का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया जा चुका है। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक यह स्टेशन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि ये स्टेशन निजी कंपनी की तरफ से खोला जा रहा है, लेकिन इस पर नियंत्रण परिवहन विभाग का रहेगा। बहरहाल इस स्टेशन के खुलने के बाद पूरे जिला के वाहनों की पासिंग कोलर में ही होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अभी करना पड़ता है लंबा इंतजार
प्रदेश समेत जिला सिरमौर में अभी मैन्युअल तरीके से ही गाड़ियों की पासिंग होती है। इसके लिए एमवीआई के शेड्यूल का इंतजार करना पड़ता है। जिला सिरमौर में भी सब डिविजन स्तर पर गाड़ियों की पासिंग के लिए परिवहन विभाग शेड्यूल जारी कर अलग से तारीख निर्धारित करते हैं और हर स्थान पर एमवीआई की ही देखरेख में वाहनों की पासिंग होती है।

इसके आधार पर सब डिविजन में तय दिनों में ही गाड़ियों की पासिंग होती है। यदि किसी कारण वाहन मालिक तय दिन में गाड़ी की पासिंग नहीं करा पाते हैं, तो उसे अगली तारीख का लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खुलने से वाहन मालिक अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी गाड़ियों की पासिंग करा सकेंगे।

पूरे महीने मिलेगीटेस्टिंगग स्टेशन की सुविधा
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चंदेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोलर में परिवहन विभाग के नियंत्रण में निजी क्षेत्र में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन खोला जाना प्रस्तावित है, जिसकी संबंधित कंपनी को सरकार से परमिशन मिल चुकी है। जनवरी माह में इसके शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में अभी गाड़ियों की पासिंग मैन्युअल तरीके से होती है, जिसमें कई तरह की त्रुटियां रह जाती है। इनको खत्म करने के लिए शुरुआती चरण में कुछ जिलों में यह ऑटोमेटेड टैस्टिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं, जिसमें जिला सिरमौर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस स्टेशन में पूरे महीने टेस्टिंग की सुविधा मिलेगी और लोगों को गाड़ी की पासिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गाड़ी की पासिंग के समय मानवीय त्रुटियों के रहने की आशंका भी खत्म हो जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में तांत्रिक विद्या के नाम पर 13 साल की मासूम से दुष्कर्म! पंचायत प्रधान गिरफ्तार

Himachal Crime News: हिमाचल में तांत्रिक विद्या के नाम पर 13 साल की मासूम से दुष्कर्म! पंचायत प्रधान गिरफ्तार

HP News: हिमाचल में तेंदुए ने दिनदहाड़े किया ग्रामीणों पर हमला! तीन घायल, वन विभाग ने पकड़ा..

HP News: हिमाचल में तेंदुए ने दिनदहाड़े किया ग्रामीणों पर हमला! तीन घायल, वन विभाग ने पकड़ा..