Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश को स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली ने स्काॅच अवार्ड 2024 से किया सम्मानित

TROWS

Sirmour News: कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक संजीव रंजन औझा,भा.पु.से. को पुलिस और सुरक्षा वर्ग में जेल प्रणाली में प्रौद्योगिकी द्वारा पुनर्वास का आधुनिकीकरण परियोजना के लिए स्कॉच ग्रुप द्वारा गत दिवस नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2024-“भारत का ईमानदार स्वतंत्र सम्मान“ में रजत पदक देकर सम्मानित किया गया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश को स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली ने स्काॅच अवार्ड 2024 से किया सम्मानित

उन्होंने यह अवार्ड विभाग की सुधारात्मक एवं सुरक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत करने के लिए प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उप-अधीक्षक, आदर्श केन्द्रीय कारागार नाहन विनोद चंबियाल ने बताया कि यह अवार्ड उन परियोजनाओं और संस्थानों को सम्मानित करता है जो भारत को एक बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते है। स्काॅच अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय परियोजनाओं को मान्यता देता है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उददेश्य कारागार प्रबन्धान को आधुनिक बनाना, बंदियों के पुनर्वास में सुधार करना और सुधारात्मक सुविधाओं के भीतर उनकी सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि करना है। इस पहल के तहत इ-पेशी, इ-संजीवनी (टेली-मेडिशान), इ-मुलाकात (जेल वार्ता), निदान प्रयोगशाला और उन्नत सुरक्षा प्रणाली जैसी तकनीकों का उपयोग करके कारागार संचालन को सुगम बनाया गया है।

Doon valley school

यह तकनीकी पहल न केवल बंदियों के कल्याण, पुनर्वास और सुरक्षा को बढ़ाती है बल्कि प्रदेश की सुधार प्रणाली की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में भी योगदान करती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वार्डर के 91 पदों की लिए सीधी भर्ती की गयी जिसमें चयनित 71 वार्डर (59 पुरूष एवं 12 महिला) को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह, कांगड़ा में 04 माह के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है तथा प्रशिक्षण पूरा करने पर उनकों प्रदेश के विभिन्न कारागारों में तैनात कर दिया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों हेतू भी 07 पूर्व सैनिकों को वार्डर पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश की विभिन्न कारागारों में बंदियों द्वारा निर्मित जेल उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए विभाग को महा-एग्रो-मार्ट का अनुमोदन मिल गया है तथ शीघ्र ही ये उत्पाद ऑनलाइन खरीद के लिए महा-एग्रो-मार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: लग्जरी स्टूडियो में नाबालिग ने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम! पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Paonta Sahib: लग्जरी स्टूडियो में नाबालिग ने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम! पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Himachal Weather: हिमाचल में अब बारिश के आसार नहीं! धूप खिलने से तापमान में उछाल, दिन में छूट रहे पसीने

Himachal Weather: हिमाचल में अब बारिश के आसार नहीं! धूप खिलने से तापमान में उछाल, दिन में छूट रहे पसीने