Asha Hospital
in ,

Sirmour News: हीट वेव और प्रचंड गर्मी के चलते 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे नाहन क्षेत्र के स्कूल

Sirmour News: हीट वेव और प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के दृष्टिगत एस.डी.एम. नाहन सलीम आजम ने 29 मई से 31 मई 2024 तक नाहन उप मंडल के तहत पड़ने वाले ग्रमीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं।

Shri Ram

Sirmour News: हीट वेव और प्रचंड गर्मी के चलते 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे नाहन क्षेत्र के स्कूल

एसडीएम सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू), कार्डियोवेस्कुलर तथा रेसपिरेटरी सम्बन्धी मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी की संभावनाओं को देखते हुये ऐहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

Indian Public School

नाहन उप मंडल के इन पटवार सर्कलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद
एस.डी.एम. सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में नाहन उप मंडल के तहत पटवार सर्कल खाला-क्यार, ददाहू, पटवार सर्कल बनकला, मोगीनंद, त्रिलोकपुर, बर्मापापड़ी बलसार, सुरला और पटवार सर्कल नाहन-तीन (ग्रामीण) के समस्त स्कूलों पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

Doon valley school

पांवटा साहिब उप-मंडल के सभी स्कूल रहेंगे बंद
एस.डी.एम. पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने भी एक आदेश जारी कर पांवट उप मंडल के तहत पड़ने वाले समस्त स्कूलों पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। एसडीएम नाहन और पांवटा साहिब द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि उप निदेशक उच्च एवं प्रारम्भिक शिक्षा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनायेंगे।

कफोटा उप-मंडल के पांच पटवार सर्कलों के स्कूल भी रहेंगे बंद
एस.डी.एम. कफोटा राजेश वर्मा ने एक आदेश जारी कर कफोटा उप मंडल के तहत पड़ने वाले पांच पटवार सर्कलों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई 2024 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

JPERC 2025

एस.डी.एम. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कफोटा उप मंडल के तहत पटवार सर्कल भजौण, सतौन, जामना, शारली-मानपुर और पटवार सर्कल बड़वास के समस्त पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: सड़क किनारे खड़ी कार की पुलिस ने ली तलाशी! तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा

Himachal Crime News: सड़क किनारे खड़ी कार की पुलिस ने ली तलाशी! तीन युवकों से पकड़ा चिट्टा

Himachal News Update: हिमाचल में मां के दुपट्टे ने ले ली 8 वर्षीय मासूम की जान! एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट

Himachal News Update: हिमाचल में मां के दुपट्टे ने ले ली 8 वर्षीय मासूम की जान! एक क्लिक में देखें पूरी रिपोर्ट