Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: 11 नवम्बर से शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला! मांस-मछली की बिक्री पर बैन

TROWS

Sirmour News: जिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के दौरान 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मांस व मछली की दुकानें लगाने पर रोक लगाईं है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: 11 नवम्बर से शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला! मांस-मछली की बिक्री पर बैन

इस दौरान रेणुका जी एवं गिरि नदी के हिस्से में ददाहू की तरफ, गिरि नदी में पार्किंग स्थल, गिरि पुल से संगड़ाह की तरफ तथा ददाहू क्षेत्र में मेले के दौरान किसी भी प्रकार की मांस व मछली विक्रय की दुकानें लगाने तथा उपरोक्त क्षेत्रों में मांस व मछली की बिक्री पर मेला अवधि के दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

Indian Public School

आदेशों के अनुसार, इस अन्तर्राष्ट्रीय मेला में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं मन्नतों के साथ श्री रेणुका जी तीर्थ में आते है और चूंकि यह मेला आम जन-मानस एवं श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना एवं आस्था का प्रतीक है।

Doon valley school

ऐसे में यह आवश्यक है कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरि नदी के बांये हिस्से में ददाहू की तरफ, गिरि नदी में पार्किंग स्थल, गिरि पुल से संगडाह की तरफ और ददाहू क्षेत्र में मेला के दौरान मांस व मछली की बिक्री न हो।

ताकि श्री रेणुका जी तीर्थ में आने वाले श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का जनाक्रोश उत्पन्न न हो तथा सार्वजनिक शान्ति में व्यवधान उत्पन्न न हों। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान जलाल पुल से तिरमली रोड़ के साथ लगते स्थानों को मांस व मछली इत्यादि की बिक्री के लिए अस्थाई रूप से चिन्हित किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Vegetable Price: त्योहारी सीजन खत्म फिर भी सब्जियों के दाम आसमान पर! 200 रुपये पहुंचा मटर

Vegetable Price: त्योहारी सीजन खत्म फिर भी सब्जियों के दाम आसमान पर! 200 रुपये पहुंचा मटर

Himachal News Alert: महिला-पुरुष के साथ होटल में ठहरे युवक का बाथरूम से मिला शव! दोनों फरार

Himachal News Alert: महिला-पुरुष के साथ होटल में ठहरे युवक का बाथरूम से मिला शव! दोनों फरार