Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: 31 अक्तूबर से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला! सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज कुब्जा पवेलियन रेणुका में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

Holi 2026 -2

Sirmour News: 31 अक्तूबर से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला! सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा की इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा।

Indian Public School

विनय कुमार ने कहा कि जिस परंपरा से इस मेले को मनाते आए है उसी हर्षोल्लास से इस मेले को इस वर्ष भी मनाया जाएगा। समय के अनुसार श्री रेणुकाजी अंतर्राष्ट्रीय मेले को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस वर्ष इस मेले को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि इस मेले को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिल सके।

Doon valley school

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए दिए गए निर्देशों को कड़ा पालन करने को कहा। बैठक में इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में क्षेत्र के दूसरी जगहों से देवी देवताओं को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

बैठक में बिजली, जल आपूर्ति, अग्निशमन, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मेले में शोभा यात्रा गिरी नदी से शुरू होकर ददाहू स्कूल मैदान, बस स्टैंड, गिरिपुल, व मेला मैदान से होती हुई श्री परशुराम जी देवठी में पहुंचेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यात्रा दोपहर ठीक 2ः00 बजे आरम्भ होकर सांय 4ः30 बजे श्री परशुराम जी तालाब के पास पहुंचेगी। बैठक में अवगत करवाया गया कि मेले के दौरान मेला परिसर में मांस, मछली, शराब, नारियल का प्रयोग बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मेले को प्लास्टिक मुक्त हरित मेला के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए गैर सरकारी संस्थानों का सहयोग भी लिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी में चरस ले जा रहा था यूपी का तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

Himachal Crime News: गाड़ी में चरस ले जा रहा था यूपी का तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

BSF Recruitment: बीएसएफ में 3588 पदों पर निकली भर्ती! 10वीं पास युवक-युवतियों को मौका, सैलरी 69 हज़ार

BSF Recruitment: बीएसएफ में 3588 पदों पर निकली भर्ती! 10वीं पास युवक-युवतियों को मौका, सैलरी 69 हज़ार