in

Sirmour: पारवा ल्वागो स्कूल में शिक्षक नदारद! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

सिरमौर जिले की सखौली पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पारवा ल्वागो में शिक्षकों की कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में तैनात दोनों अध्यापक नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

गांव के ग्रामीण नारायण सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, दया राम, बसती राम, विनोद कुमार, जगत सिंह, सुरेंद्र सिंह और कुंदन सिंह ने बताया कि स्कूल में कुल 13 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे स्कूल का जायजा लेने पहुंचे तो दोनों अध्यापक अनुपस्थित मिले। उस समय स्कूल में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की गैरमौजूदगी कोई नई बात नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार अध्यापक सुबह करीब 11 बजे स्कूल पहुंचते हैं और दोपहर 1 बजे तक वापस चले जाते हैं। इस तरह बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार तो पूरा दिन अध्यापकों के बिना ही गुजर जाता है।

ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि स्कूल में अधिकतर बच्चे गरीब और वंचित परिवारों से आते हैं। ऐसे में शिक्षकों की कथित लापरवाही का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

JPERC 2025

अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और दोनों अध्यापकों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गिरिपार के शिवकांडो में दीपावली की धूम! बूढ़ा नृत्य ने बांधा समां, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गिरिपार के शिवकांडो में दीपावली की धूम! बूढ़ा नृत्य ने बांधा समां, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान