Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा SDRF कार्यालय! कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज

TROWS

HP News: राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

Holi 2026 -2

HP News: स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा SDRF कार्यालय! कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज

इस संबंध में पूर्व में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Indian Public School

गौरतलब है कि हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एसडीआरएफ को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में अब संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने हेतु औपचारिक पत्राचार जारी कर दिया गया है।

Doon valley school

कैबिनेट निर्णय के अनुपालन में श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज़ प्लेसमेंट विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, श्रम आयुक्त तथा उपायुक्त ऊना को पत्र जारी करते हुए उक्त भवन के उपयोग को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार एसडीआरएफ को 15 फरवरी, 2026 तक पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट परिसर में शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन में एसडीआरएफ के कार्यालय स्थापित करने का निर्णय हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

इसके तहत अब विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती से न केवल ऊना जिला बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आपात परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा। साथ ही, इससे हरोली क्षेत्र को प्रशासनिक एवं विकासात्मक दृष्टि से एक नई पहचान भी प्राप्त होगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Cement Prices: नए साल पर लोगों को महंगाई का तोहफा! सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, अब इतने रुपए हुआ बैग

Cement Prices: नए साल पर लोगों को महंगाई का तोहफा! सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी, अब इतने रुपए हुआ बैग

Himachal Crime News: गाड़ी से पकड़ी लाखों की हेरोइन! 20 वर्षीय युवती सहित तीन तस्कर काबू

Himachal Crime News: गाड़ी से पकड़ी लाखों की हेरोइन! 20 वर्षीय युवती सहित तीन तस्कर काबू