Himachal Latest News: एसपी ने सस्पेंड किए चार पुलिसकर्मी! विभागीय जांच के आदेश, जानिए वजह

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एसपी ने चार पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसपी द्वारा चारों कर्मियों पर यह कार्रवाई चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी को ना पकड़ने पर की गई है।

Himachal Latest News: एसपी ने सस्पेंड किए चार पुलिसकर्मी! विभागीय जांच के आदेश, जानिए वजह
दरअसल, चारों कर्मी परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तैनात थे, जिन्हे चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए भेजा गया था। लेकिन आरोप है कि कर्मियों ने इस दौरान तस्कर को पकड़ने के लिए सतर्कता नहीं बरती और वह पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

इसकी भनक जैसे ही सोलन के एसपी टी एसडी वर्मा को लगी तो उन्होंने इसे ड्यूटी में बड़ी लापरवाही माना। जिसके बाद अब परवाणू पुलिस थाना के चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।


सस्पेंड किये गए पुलिस कर्मियों में सब इंस्पेक्टर, विभागीय जांच के आदेश (एसआई) और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इतना ही नहीं एसपी द्वारा मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच पूरी होने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



