Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिरमौर में चलेगा विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0

TROWS

Sirmour News : सिरमौर जिला को एचआईवी तथा क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि जिला सिरमौर को एचआईवी तथा टी.बी. मुक्त बनाया जा सके। यह जानकारी उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Holi 2026 -2

Sirmour News : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिरमौर में चलेगा विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0

उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में 100 दिन का विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0 चलाया जाएगा, ताकि टीबी के मामलों की पहचान के उपरांत उनका उपचार आरंभ कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि टीबी का प्रारंभिक चरण में ही उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वेच्छा से एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए भी जागरूक किया जाए।

Doon valley school

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एचआईवी तथा टीबी मरीजों व आश्रितों को सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही जांच व उपचार सुविधाओं के अतिरिक्त आर्थिक सहायता व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाए।

इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला कार्य-बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आगामी 22 फरवरी को जिला सिरमौर के 1468 राजकीय स्कूलों, 175 निजी स्कूलों तथा 1484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1-19 वर्ष आयु वर्ग के 178587 बच्चों को कृमि मुक्त दवा पिलाई जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस आयु वर्ग में जिला का कोई भी बच्चा कृमि मुक्त दवा पिलाने से शेष नहीं रहना चाहिए।

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. निसार अहमद ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जिला में 13 स्थानों पर बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है तथा विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Social Media: क्या अब भारत में भी सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 16 साल से कम उम्र के बच्चे! लगेगा बैन? जानिए सरकार ने क्या कहा…

Social Media: क्या अब भारत में भी सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे 16 साल से कम उम्र के बच्चे! लगेगा बैन? जानिए सरकार ने क्या कहा…

Himachal News Update: हिमाचल के 11 डीएसपी बने एएसपी! अधिसूचना जारी, यहां देखे लिस्ट

Himachal News Update: हिमाचल के 11 डीएसपी बने एएसपी! अधिसूचना जारी, यहां देखे लिस्ट