Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सराहां में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला शुरू! डीसी ने किया विधिवत शुभारंभ

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सिरमौर जिला के सराहां में आज से आरंभ हो रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान वामन देव की विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खंड विकास कार्यालय, नए बस स्टैंड तक शोभा यात्रा निकाली।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सराहां में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला शुरू! डीसी ने किया विधिवत शुभारंभ

शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य दल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी कैडेट , होमगार्ड बैंड, व हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। नगर के मध्य में स्थित तालाब में भगवान वामन देव की पालकी को नौका विहार करवाया गया।

Indian Public School

उपायुक्त ने राज्य स्तरीय मेले के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को वामन द्वादशी मेले की बधाई देते हुए कहा कि सराहां का यह राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सिरमौर जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।

Doon valley school

भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपने साथ समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास समेटे हुए है, जिसमें न केवल सराहां-पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के कोने-कोने से लोग इस मेले में पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुडा होने के साथ-साथ आपसी मेलजोल ,खेल-कूद व सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि सराहां अगले तीन दिनों तक खेलकूद, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि यह मेला आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मेले के दौरान करोड़ों रुपए का व्यापार होता है इस मेले में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। उपायुक्त ने तीन दिवसीय मेले के दौरान चलने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ नामी कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: इंसानी हौसले के आगे टिक नहीं सकी प्राकृतिक आपदा की बाधाएं! क्षतिग्रस्त फोरलेन से सुरक्षित निकाली एंबुलेंस

Himachal News Update: इंसानी हौसले के आगे टिक नहीं सकी प्राकृतिक आपदा की बाधाएं! क्षतिग्रस्त फोरलेन से सुरक्षित निकाली एंबुलेंस

Sirmour News: पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े चार व्यक्ति! हजारों रुपए की नकदी भी बरामद

Sirmour News: पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े चार व्यक्ति! हजारों रुपए की नकदी भी बरामद