HP News: टीजीटी कला के 425 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित! 632 उम्मीदवार उत्तीर्ण

HP News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी आर्ट्स (पोस्ट कोड 25001) के 425 पदों को भरने के लिए 12 से 20 जनवरी तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

HP News: टीजीटी कला के 425 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित! 632 उम्मीदवार उत्तीर्ण
परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने दी।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 632 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा।


उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



