Himachal Road Accident: ट्रक के नीचे आई बाइक! श्रद्धालु ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत नाजुक

Himachal Road Accident: बिलासपुर के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

Himachal Road Accident: ट्रक के नीचे आई बाइक! श्रद्धालु ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत नाजुक
इसके अलावा हादसे में दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों श्रद्धालु किरतपुर साहिब से बाइक पर सवार होकर गुरुद्वारा मणिकरण साहिब जा रहे थे।

तभी किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर गरामोड़ा मोड़ के पास पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई।


हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए और राहत व बचाव कार्य करना शुरू कर दिया गया। मगर तब तक एक श्रद्धालु दम तोड़ चुका था जबकि दूसरे को घायल अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया।
उधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालु के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया। इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच तेज कर दी गई है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



