Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट! मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के भरें 10 सैंपल

TROWS

Himachal News Update: खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर ने त्योहारी समय के बीच मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर मुख्य बाजार और औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट! मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के भरें 10 सैंपल

इस दौरान टीम ने 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए, जिनमें कलाकंद, बर्फी, गुझिया, लड्डू, पेठा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और पतिसा जैसी मिठाइयां शामिल हैं।

Indian Public School

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एस. ठाकुर के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने मिठाइयों के निर्माण, भंडारण और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा दुकानों में रखी सामग्री के तापमान, पैकिंग और तिथि संबंधी मानकों की भी जांच की।

Doon valley school

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) महेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी सैंपल में मिलावट पाई जाती है, तो दोषी विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग की विशेष निगरानी टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और आने वाले दिनों में कुठेड़ा, झंडूत्ता व बरठीं क्षेत्रों में भी इसी तरह के निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

महेश कश्यप ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि कोई खाद्य पदार्थ संदिग्ध या खराब पाया जाता है, तो उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह मिठाईयां, दूध, घी और चॉकलेट्स जैसी वस्तुएं खरीदते समय विश्वसनीयता को जांचते हुए सामान को खरीदें तथा बिल या पैकिंग तिथि की भी अवश्य जांच कर लें। यदि किसी उत्पाद में मिलावट की आशंका हो, तो उसकी जानकारी तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर को देना सुनिश्चित करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: प्रदेश में म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर्स के लिए केंद्र से 47.37 करोड़ रुपये जारी

Himachal News: प्रदेश में म्युनिसिपल शेयर्ड सर्विस सेंटर्स के लिए केंद्र से 47.37 करोड़ रुपये जारी

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम साफ! खिलेगी धूप, चढ़ेगा पारा

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम साफ! खिलेगी धूप, चढ़ेगा पारा