Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: ऊना गोलीकांड के बाद प्रशासन सख्त! दिन-रात पेट्रोलिंग करेगी पुलिस, इनके रद्द होंगे हथियार लाइसेंस

TROWS

Himachal News: ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Holi 2026 -2

Himachal News: ऊना गोलीकांड के बाद प्रशासन सख्त! दिन-रात पेट्रोलिंग करेगी पुलिस, इनके रद्द होंगे हथियार लाइसेंस

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।

Indian Public School

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते जतिन लाल ने बैठक में दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था के उल्लंघन पर प्रशासन बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा।

Doon valley school

पुलिस पेट्रोलिंग पर जोर, बनेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए 7–8 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की जाएगी। यह टीम दिन-रात हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

जिले में सभी हथियार लाइसेंसों की होगी समीक्षा
जतिन लाल ने कहा कि जिले में अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिन मामलों में भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के पास हथियार लाइसेंस पाए जाएंगे, उनके लाइसेंस तुरंत निलंबित कर हथियार जब्त किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने वालों पर भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वाहनों की हो सघन चेकिंग, फील्ड में हो सक्रिय उपस्थिति
उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। विभिन्न स्थानों पर रैंडम छापेमारी अभियान चलाएं। पुलिस सड़क पर सक्रिय उपस्थिति बनाए और एरिया डॉमिनेंस सुनिश्चित करे।

अवैध अहातों पर करें कार्रवाई
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शराब ठेकों के साथ जुड़े सभी अहातों की अनुमति संबंधी जांच करें। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अवैध खनन पर और कड़ी निगरानी
जतिन लाल ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिप्परों की आवाजाही के मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगभग 6–8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे पूरी निगरानी व्यवस्था प्रभावी होगी। वहीं, बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशों के पूर्ण पालन पर जोर दिया और कहा कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: लेंटर डालते अचानक गिरी शटरिंग! एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Himachal News Alert: लेंटर डालते अचानक गिरी शटरिंग! एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Earthquake In Himachal: आधी रात को गहरी नींद में सो रहे थे लोग! तभी भूकंप के झटको से कांपी हिमाचल की धरती

Earthquake In Himachal: आधी रात को गहरी नींद में सो रहे थे लोग! तभी भूकंप के झटको से कांपी हिमाचल की धरती