Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: वाहनों की फिटनेस का नया नियम! अब ऑटोमेटेड स्टेशनों पर ही होगी जांच, मैनुअल टेस्ट पर रोक

TROWS

Himachal Latest News: भारत सरकार ने वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग (जांच) अब विशेष रूप से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: वाहनों की फिटनेस का नया नियम! अब ऑटोमेटेड स्टेशनों पर ही होगी जांच, मैनुअल टेस्ट पर रोक

इस बाबत राज्य सरकार ने भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी कमर्शियल वाहनों का मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा जारी रखने की अनुमति मांगी तथा व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पत्र संख्या टीपीटी-एफ(5)-14-2022 के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया है कि इस निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए।

Indian Public School

ताकि जनहित में सेवाओं का सुचारू हस्तांतरण और निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। राज्य सरकार का यह अनुरोध भारत सरकार के विचाराधीन है। उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 14.03.2026 के माध्यम से यह निर्देश जारी किया है कि 01 अप्रैल, 2026 से, जिला कांगड़ा स्थित सभी 14 पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकरणों तथा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में वाहनों की मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रणाली को पूरी तरह से बंद किया जाए।

Doon valley school

भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्या जीएसआर 652( ई) दिनांक 23.09.2021 और उसके बाद के संशोधनों के अनुसार, वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग (जांच) अब विशेष रूप से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (एटीएस) के माध्यम से करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे इसमें मानवीय हस्तक्षेप पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

इन निर्देशों के अनुपालन में, राज्य में कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और नालागढ़ में निजी निवेश के माध्यम से, तथा सरकारी क्षेत्र में हरोली (ऊना), नादौन (हमीरपुर) और बद्दी (सोलन) में एटीएस स्थापित स्थापित किए जा रहे हैं जबकि केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 81 में फिटनेस सेवाओं के लिए विस्तृत शुल्क संरचना निर्धारित की गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का शुल्क ₹400 से लेकर ₹1500 तक है, जो वाहन की आयु पर निर्भर करता है इसके अतिरिक्त इस पर लागू 18 प्रतिशत जीएसटी और राज्य शुल्क भी देय होंगे। प्रमाणन (फिटनेस) शुल्क को आयु-आधारित श्रेणियों में संरचित किया गया है जो मोटरसाइकिलों के लिए ₹200 से ₹2000 तक, हल्के मोटर वाहनों के लिए ₹200 से ₹15,000 तक, और 20 वर्ष से अधिक पुराने मध्यम तथा भारी वाहनों के लिए ₹25,000 तक निर्धारित है।

ये संशोधित शुल्क 11 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गए हैं। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया है ये शुल्क वाहनों की मैनुअल टेस्टिंग और एटीएस के माध्यम से की जाने वाली टेस्टिंग, दोनों पर समान रूप से लागू होंगे।

जिला कांगड़ा के रानी ताल स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है और 10 अप्रैल, 2026 तक, इस सुविधा केंद्र पर कुल 1,111 कमर्शियल वाहनों का फिटनेस टेस्ट किया जा चुका है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह अनिवार्य है कि जिन जिलों में (ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) सुविधाएँ चालू हैं, वहाँ वाहनों का फिटनेस टेस्ट केवल एटीएस के माध्यम से ही किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: पशुपालन विभाग कार्यालय में तबीयत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की मौ**त! 31 मार्च को हुए थे रिटायर्ड

Himachal News Update: पशुपालन विभाग कार्यालय में तबीयत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की मौ**त! 31 मार्च को हुए थे रिटायर्ड

अब नहीं रूकेगी पढ़ाई: मीनाक्षी और रजनी के बच्चों का भविष्य संवार रही यह योजना, सरकार दे रही ₹1.20 लाख तक की मदद

अब नहीं रूकेगी पढ़ाई: मीनाक्षी और रजनी के बच्चों का भविष्य संवार रही यह योजना, सरकार दे रही ₹1.20 लाख तक की मदद