Asha Hospital
Holi 2026
in

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

TROWS

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: एक समय था जब ईमेल कुछ सीमित लोगों द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन सबीर भाटिया ने वह काम किया जिसने ईमेल की दिशा ही बदल दी। 1996 में उन्होंने दुनिया को पहला मुफ्त ईमेल प्लेटफार्म दिया जिसे हम सब हॉटमेल के नाम से जानते हैं।

Holi 2026 -2

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया ने इस इन्वेंशन के बाद अपनी पहचान बना ली और चंडीगढ़ से लेकर सिलिकॉन वैली में उनकी सफलताओं के बखान होने लगे। हालांकि सबीर भाटिया ने इसके बाद हॉटमेल को माइक्रोसॉफ्ट को $400 मिलियन में बेच दिया जो आज वर्तमान में आउटलुक और gmail बन कर हमारे सामने मौजूद है।

Indian Public School

हालांकि वर्तमान में सबीर भाटिया किसी और ही मामले की वजह से चर्चा में जुड़ गए हैं। हाल ही में सबीर भाटिया ने धुरंधर को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है जिसको देखते हुए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। यह पहला मौका नहीं है जब सबीर भाटिया ने अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। इससे पहले भी उन्होंने भारतीय भाषा और अर्थव्यवस्था पर खुलकर अपनी राय रखी है और कंट्रोवर्सी में घिर चुके हैं।

Doon valley school

सबीर भाटिया और धुरंधर विवाद का क्या कनेक्शन है?
हाल ही में सबीर भाटिया ने धुरंधर पर टिप्पणी कर दी है। उन्होंने धुरंधर को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखे हैं। उन्होंने कहा है कि धुरंधर मूवी भले ही एंटरटेनिंग है लेकिन असल में इस मूवी में ऐसा कुछ नहीं है जो दर्शक के दिल को छू सके।

मूवी में केवल नफरत और बदले की भावना ही दिखाई गई है। यह मूवी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। समाज में विभाजन पैदा कर रही है। इस मूवी में कुछ भी सकारात्मक और रचनात्मक नहीं है। सबीर भाटिया ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर किये सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कुछ लोग सबीर भाटिया के इस विचार को सही बता रहे हैं तो कुछ उनकी फ़िल्म की आलोचक कह रहे हैं। हालांकि यह सबीर भाटिया का निजी मत है कि वह इस फिल्म को कैसे देखते हैं। लेकिन इसके बाद सबीर भाटिया को सोशल मीडिया पर भयंकर बैकलैश झेलना पड़ रहा है।

कौन है सबीर भाटिया और क्या है उनकी नेटवर्थ?
बता दे सबीर भाटिया ने 1996 में अपने सहयोगी जैक स्मिथ के साथ मिलकर hotmail.com की स्थापना की। यह दुनिया का पहला मुफ्त इंटरनेट ईमेल सर्विस था। हालांकि सबीर भाटिया ने 1998 में इसे माइक्रोसॉफ्ट को $400 मिलियन डॉलर में बेच दिया और यह उसे समय की सबसे बड़ी डील मानी जाती है। वर्तमान में सबीर भाटिया कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। वे कई AI आधारित कोर्स भी संचालित कर रहे हैं।

सबीर भाटिया की अनुमानित नेटवर्थ
बात करें सबीर भाटिया की नेटवर्थ की तो उनकी वर्तमान अनुमानित नेटवर्क 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है। अर्थात वे 2000 से 2500 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। कुछ रिपोर्ट में यह संपत्ति 1600 करोड़ की भी बताई जा रही है। हालांकि इसमें से मुख्य आय माइक्रोसॉफ्ट को हॉटमेल बेचने के बाद ही हुई है। उन्होंने कई अन्य तकनीकी स्टार्टअप में भी हिस्सेदारी की है जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर सबीर भाटिया एक ऐसे इनोवेटर हैं जिन्होंने दुनिया को फ्री ईमेल सर्विस दी है। सबीर भाटिया ने जितना योगदान तकनीकी क्षेत्र में दिया है उतना ही उनका जीवन आलोचना और विवादों से भरा रहा है। व्यवसाय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर सबीर भाटिया अपने विचार प्रकट करते हैं। हालांकि कुछ लोग उनके विचारों को सही समझते हैं, तो कुछ को यह विचार विवादास्पद लगते हैं। परंतु यही वजह है कि सबीर भाटिया लगातार चर्चा में बने रहते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: एचआरटीसी बस और गाड़ी के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, दो महिलाओं ने तोड़ा दम

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा: एचआरटीसी बस और गाड़ी के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत, दो महिलाओं ने तोड़ा दम