Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: व्यक्ति की मौत पर तुरंत रोक दी जाती है पेंशन! मृतक के खाते से पैसा भी नहीं निकाल सकते परिजन

TROWS

Himachal News Update: जिला हमीरपुर में किसी भी मृतक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी नहीं की गई है। विभागीय नियमों तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु या किसी व्यक्ति के अपात्र होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल प्रभाव से पेंशन रोक दी जाती है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: व्यक्ति की मौत पर तुरंत रोक दी जाती है पेंशन! मृतक के खाते से पैसा भी नहीं निकाल सकते परिजन

इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब किसी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक की मृत्यु हो जाती है और इस दौरान उसके खाते में अगर पेंशन की राशि जमा हो भी जाए तो उस राशि को तुरंत वापस ले लिया जाता है।

Indian Public School

मृतक के परिवारजन पेंशन की राशि को उसके बचत खाते से नहीं निकाल सकते हैं। इस संबंध में किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील करते हुए जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि विभाग ने जिला हमीरपुर में किसी भी पेंशनधारक को किसी भी स्तर पर अवैध भुगतान नहीं किया है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि मृत या अपात्र पेंशनधारकों का सत्यापन तहसील कल्याण अधिकारियों के माध्यम से निरंतर एवं नियमित रूप से किया जाता है।

साथ ही, प्रत्येक तीन माह के उपरांत मृत या अपात्र पेंशनधारकों को सूची से हटाकर उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित पात्र आवेदकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन ई-कल्याण सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वीकृति उपरांत, नियमानुसार पेंशन जारी करने का प्रावधान है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ई-केवाईसी के दौरान जो लोग मृत या अपात्र पाए गए हैं, उनकी पेंशन अस्थायी तौर पर रोकी गई है। संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी इनका सत्यापन एवं जांच कर रहे हैं। जांच में पात्र पाए जाने वाले लोगों को पेंशन जारी कर दी जाएगी और शेष मामलों को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान

Himachal News: चालक ने ऑल्टो कार को करवाया मॉडिफाई! पुलिस ने काटा 1 लाख का चालान

Himachal News : डीसी की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियां! ज़हर-मुक्त खेती का दिया संदेश

Himachal News : डीसी की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियां! ज़हर-मुक्त खेती का दिया संदेश