Weather News : हिमाचल में आज मौसम फिर बदलेगा अपना रुख! गरज कर बरसेंगे बादल और चलेंगी तेज हवाएं….
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदलने पर है सोमवार से राज्य में अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे जबकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है जबकि नीचे इलाकों में मौसम ठंडा हो चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विभोग सक्रिय होने के चलते मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की आशंका है साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है।

जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं इसके अलावा अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की कमी आ सकती है।


बता दे की 11 से 13 फरवरी के बीच मौसम साफ रहेगा हालांकि यह राहत थोड़े समय के लिए होगी क्योंकि 14 और 15 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके जैसे कुल्लू घाटी और रोहतांग दर्रा जैसे पर्यटन स्थलों पर भी रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है, जिससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी है लेकिन स्थानीय जनजीवन पर ठंड का असर बढ़ गया है।

इस बार हिमाचल प्रदेश में दर्ज की गई काम बर्फबारी के चलते पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है अब देखना यह होगा कि फरवरी माह में बर्फबारी के चलते पर्यटन पर क्या असर देखने को मिलेगा।


